Menu
blogid : 14886 postid : 587697

कलयुग में अवतार

Hindi Blog World
Hindi Blog World
  • 49 Posts
  • 9 Comments

भाद्र कृष्ण की अष्टमी, जन्म दिवस आधार।

क्या कान्हा ले पाओगे, कलयुग में अवतार।।

द्वापर में इक द्रोपदी, थोड़े से थे काज।

अब तो घर घर द्रोपदी, की लुटती है लाज।।

भीष्म द्रोण चुप हो गए, वही पुरानी बात।

घर घर दुःशासन सुमन, खूब करे उत्पात।।

वैसे दिन क्या आएंगे, मिल जाते थे हंस।

अब खोजोगे एक तो, मिलते दो दो कंस।।

पत्र सुमन का देख लो, कर लो खूब विचार।

हिम्मत है फिर भी अगर, तब लेना अवतार।।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply